ऐसी कौन सी चीज है जो सुबह में देखो तो हरी, दोपहर को काली, शाम को नीली और रात को सफेद दिखाई देती है ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे आगे से भगवान ने बनाया है और पीछे से इंसान ने बनाया है ?
जवाब - बैलगाड़ी

पहेली - विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या से पेप्सी लाने के लिए कहा. हार्दिक पेप्सी की एक बोतल लेकर आ गया लेकिन सीधा रोहित शर्मा के पास चला गया। बताओ क्यों ?
जवाब - क्योंकि रोहित शर्मा ओपनर है

पहेली - ऐसा कौन सा कागज़ है जो है तो आपका लेकिन अगर उसके ऊपर आप अपना हस्ताक्षर कर दें तो वह अमान्य हो जाता है ?
जवाब - मृत्यु प्रमाणपत्र

पहेली - खिलाओ तो मैं जीवित रहूंगी पिलाओगे तो मैं मर जाऊंगी। बताओ मैं कौन हूं ?
जवाब - आग

पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जो सुबह में देखो तो हरी, दोपहर को काली, शाम को नीली और रात को सफेद दिखाई देती है ?
जवाब - बिल्ली की आँखे सुबह में हरी, दोपहर को काली, शाम को नीली और रात को सफ़ेद दिखती है।

पहेली - एक चोर ने एक दुकान से 1000 रुपये चोरी किये फिर उसी दुकान से 700 रुपये का समान लिया और 1000 रुपये की नोट दी। दुकानदार ने उसे 300 रुपये वापस किये।
दुकानदार को कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments