ऐसी कौन सी चीज़ है जो अधिक ठंड में भी पिघलती है ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - ऐसी कौन सी चीज़ है जो पढ़ने और लिखने दोनों में काम आती है लेकिन वह पेन भी नहीं है और कागज भी नहीं है ?
जवाब - चश्मा

पहेली - वो कौन सा काम है जिसे आदमी अपनी ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही करता है लेकिन औरत हर रोज करती है ?
जवाब - माँग में सिन्दूर भरना

पहेली - अमिताभ बच्चन और प्राण दोनों बस स्टॉप पर खड़े थे। बस आयी प्राण साहेब बस में चला जाते है लेकिन अमिताभ नहीं जाते हैं। बताओ क्यों ?
जवाब - क्योंकि प्राण जाए पर वचन (बच्चन) ना जाए

पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जो पानी में पैदा होती है और आपके घर में रहती है ?
जवाब - नमक

पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जिसके पंख नहीं होते है लेकिन फिर भी वह उड़ती है ?
जवाब - पतंग

पहेली - ऐसी कौन सी चीज़ है जो अधिक ठंड में भी पिघलती है ?
जवाब - मोमबत्ती

पहेली - एक स्कूल बस एक दिन में 80 किलोमीटर का सफर तय करती है। प्रतिदिन वह 80 किलोमीटर चलती है। अगर 11 किलोमीटर चलने पर बस द्वारा 1 लीटर तेल का खपत होता है और 1 लीटर तेल का मूल्य 80 रूपया है। तो रविवार को बस द्वारा खपत तेल की कीमत कितनी होगी ?

जवाब - यह सवाल आपके लिए हैं। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments