वो कौन सी चीज है जो आपके पास हो तो विवाह नही हो सकता है और न हो तो अन्तिम संस्कार नही हो सकता है ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - वो कौन सी चीज है जो आपके पास हो तो विवाह नही हो सकता है और न हो तो अन्तिम संस्कार नही हो सकता है ?
जवाब - कफ़न जिसके पास होता है वह व्यक्ति मर चुका होता है और मरे हुए व्यक्ति की शादी नहीं होती है। अगर कफ़न न हो तो अंतिम संस्कार नहीं हो सकता है।

पहेली - एक व्यक्ति के पास 3 थैली है। तीनो थैली ले के वो नदी किनारे नारियल लेने जाता है। तीनो थैली में 30-30 नारियल भरता है। 1 थैली में 30 नारियल की ही जगह है। ऐसे कर के वो 90 नारियल लेता है।
घर जाते समय रास्ते में 30 टोल नाके आते हैं।
इन टोल नाको के नियम कुछ ऐसे हैं - कि आप के पास जितनी थैलिया हैं उतने नारियल वहाँ देने पड़ते हैं ?
तो वो व्यक्ति घर पे ज्यादा से ज्यादा कितने नारियल ले जा सकता है ?

जवाब - 25 नारियल
उसके पास कुल 90 नारियल तीन थैलो में है।
वह 10 टोल पार करता है और 30 नारियल टोल में खर्च हो जाते है। क्योंकि उसके पास 3 थैले होते है तो वह हर टोल पर 3 नारियल देता है।
फिर उसके पास 2 थैलो में 60 नारियल बचते है।
वह 15 टोल पर 2 -2 नारियल देता है क्योंकि उसके पास 2 थैले होते है।
अब उसके पास 30 नारियल 1 थैले में बचता है और अब कुल 5 टोल बचते है।
वह पांचो टोल पर एक एक नारियल देता है क्योकि उसके पास अब केवल 1 थैला होता है।
और इस तरह वह 25 नारियल के साथ घर पहुचता है।

पहेली - 100 में से 10 को कितनी बार घटाया जा सकता है ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments