शादी से पहले दुल्हन का बाप दूल्हे को क्या देता है जो शादी के बाद वापस ले लेता है ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - शादी से पहले दुल्हन का बाप दूल्हे को क्या देता है जो शादी के बाद वापस ले लेता है ?
जवाब - इस सवाल का सही जवाब है - सुख और चैन। एक पिता कन्यादान करता है। बेटी घर की लक्ष्मी होती है और लक्ष्मी के कारण ही सुख और चैन होता है। शादी करके बाप अपनी बेटी दूल्हे को देता है। ऐसा माना जाता है कि शादीशुदा व्यक्ति दुखी होता है। इसप्रकार उससे सुख और चैन छीन जाता है। यह एक व्यंग्यात्मक प्रश्न है।

पहेली - एक दामाद ने अपने ससुर को फ़ोन कर के कहा कि पिताजी मैं महीने के किसी भी दिन आऊंगा और मैं जिस तारीख को आऊंगा मुझे उतने ग्राम के सोने की अंगुठी चाहिए।
ससुर सोनार के पास गया और कहा कि मुझे एक से इकतीस ग्राम की सोने की अंगूठी बना दो। सोनार के पूछने पर ससुर ने सारी बात सोनार को बता दी। सोनार सारी बात सुन कर सिर्फ पाँच अंगुठी बनाया और कहा - इन पाँच अंगूठियों को ले जाओ। दामाद किसी भी दिन आए इन पॉंच अंगूठियों से काम हो जाएगा।
सोनार ने कितने-कितने ग्राम की अंगुठी बनाई ?
जवाब - 1, 2, 4, 8 और 16 ग्राम।

पहेली - वह क्या है जो एक लड़की के पास शादी के पहले और शादी के बाद होती है लेकिन शादी के दिन नहीं होती है ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments