कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - वो कौन सा काम है जिसे आदमी अपनी ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही करता है लेकिन औरत हर रोज करती है ?
जवाब - माँग में सिन्दूर भरना
पहेली - आपकी क्या ऐसी चीज़ है जिसे देने से वो आप की नही होती।
जवाब - आपका राज (Secret)
पहेली - आपके पास 3 और 5 लीटर के दो बर्तन हैं, तो आप सिर्फ इन दोनों बर्तनों का इस्तेमाल कर के 1 लीटर दूध कैसे माप सकते हैं ?
जवाब - सबसे पहले 3 लीटर वाले बर्तन को दूध से भरे। फिर उस बर्तन से 5 लीटर वाले बर्तन को भरें तो 5 लीटर वाले बर्तन में 3 लीटर दूध आ गया। अब 5 लीटर वाले बर्तन में 2 लीटर दूध और आएगा ।
अब दोबारा फिर 3 लीटर वाले बर्तन में दूध भरे, और उससे 5 लीटर वाले बर्तन में दूध डालें अब 3 लीटर वाले बर्तन में सिर्फ 1 लीटर दूध रह जाएगा। क्योंकि 5 लीटर वाले बर्तन में 5 लीटर दूध पूरा हो गया है।
पहेली - औरतों का वह कौन सा अंग है जिसे हम खाते हैं ?
जवाब - लेडी फिंगर
पहेली - एक कार में राहुल की पत्नी, राहुल की पत्नी की बहन और राहुल की साली बैठी हैं। कार में कुल कितने लोग सवार हैं ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment