कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - तालाब की ओर जाते हुए शेर को 6 हाथी दिखे। हर हाथी की पीठ पर 2 बंदर थे हर बंदर के हाथ में एक तोता था। तो बताओ कुल कितने जानवर तालाब की ओर जा रहे थे ?
जवाब - केवल शेर ही तालाब की ओर जा रहा है।
पहेली - ऐसा कौन सा कागज़ है जो है तो आपका लेकिन अगर उसके ऊपर आप अपने हस्ताक्षर कर दें तो वह अमान्य हो जाता है ?
जवाब - मृत्यु प्रमाणपत्र
पहेली - जब मैं कपड़े उतारता हूँ तब आप कपड़े पहनते हैं और जब आप कपड़े उतारते हैं तो मैं कपड़े पहनता हूँ। बताओ मैं कौन हूँ ?
जवाब - क्लॉथ हैंगर
पहेली - एक फोटो की और इशारा करते हुए अनिल ने कहा, “वह मेरे दादा जी के इकलौते पुत्र की पुत्री है। अनिल का फोटो में स्थित लड़की से क्या सम्बन्ध है ?
जवाब - भाई-बहन
पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जो पत्नी अपने पति को एक बार देती है और सबको बार-बार देती है ?
जवाब - धन्यवाद या शुक्रिया
पहेली - एक अंधे की बीबी को बहरा भगाकर ले जा रहा था। गूंगे ने देख उसे लिया तो गूंगा कैसे बताएगा कि तुम्हारी बीबी को बहरा भगा कर ले जा रहा है ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment