ऐसी कौन सी चीज है जो धूप में नहीं सूखती ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जो जितनी ज़्यादा बढ़ती जाती है आपको उतना ही कम दिखाई देता है ?
जवाब - अंधेरा

पहेली - गाय दूध देती है और मुर्गी अंडा देती है तो बताओ ऐसा कौन है जो दूध और अंडा दोनों देता है ?
जवाब - दुकानदार

पहेली - एक आदमी रेगिस्तान के बीच में मरा पाया गया। किसी ने उसे मारा नहीं था, ना ही वो कुदरती मौत मरा था। आस -पास कहीं उसके पैरों के निशान भी नहीं थे। तो बताओ वो वहाँ पहुँचा कैसे था और मरा कैसे था ?
जवाब - क्योंकि उसका पैराशूट नहीं खुला था।

पहेली - एक जलते हुए घर के पास तीन लोग खड़े थे। एक आदमी ने उन तीनो को जबरदस्ती घर से दूर खदेड़ दिया फिर भी उस आदमी को जेल हो गयी। बताओ क्यों ?
जवाब - क्योंकि वो तीनो फायर ब्रिगेड के कर्मचारी थे।

पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जो धूप में नहीं सूखती ?
जवाब - पसीना

पहेली - एक छत पर धूप में बीस साड़ियाँ सूख रही है। अगर दो साड़ी दो घंटे में सूखती है तो बीस साड़ियों को सूखने में कितने घंटे का वक़्त लगेगा ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments