कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - वो क्या है जिसके पास पाँव नहीं है लेकिन वो कभी धीरे और कभी तेज़ हमेशा चलती ही रहती है ?
जवाब - हवा
पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जिसे आप बहुत मेहनत से बनाते हो और फिर उसे हवा में फेक देते हो ?
जवाब - पेपर का हवाई जहाज़
पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जिसके पंख नहीं होते है लेकिन फिर भी वह उड़ती है ?
जवाब - पतंग
पहेली - 1 मीटर लम्बे 1 मीटर चौड़े और 1 मीटर गहरे गड्ढे की खुदाई की मजदूरी 100₹ है, तो आधे मीटर लम्बे आधे मीटर चौड़े और आधे मीटर गहरे गड्ढे की खुदाई की मजदूरी कितनी होगी ?
जवाब - 12.5 रुपये
पहेली - वो क्या है जिसके कच्चा होने पर हम उसकी सब्जी बनाते है और पक जाने पर फल की तरह खाते है ?
जवाब - कटहल
पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जो पानी में भी जलती है ?
जवाब - सोडियम
पहेली - वह कौन-सा धातु है जिसे केरोसिन में रखा जाता है ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment