कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - वो क्या है जो बिना बुलाये ही चली आती है ?
जवाब - नींद
पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जिसके पास पैर नहीं है लेकिन फिर भी वह चढ़ती भी है और उतरती भी है ?
जवाब - शराब
पहेली - ऐसा क्या है जो हमारे सामने होता है लेकिन हम उसे देख नहीं पाते है ?
जवाब - हमारा भविष्य
पहेली - वो कौन है जो अपने घर से रात मे ही बाहर निकलते है ?
जवाब - तारे
पहेली - खुशबू है पर फूल नहीं, जलती है पर ईर्ष्या नहीं बताओ वो क्या है ?
जवाब - अगरबत्ती
पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं ?
जवाब - गोता
पहेली - वह कौन-सी जगह है जहाँ अमीर हो या गरीब कटोरी लेकर खड़ा होते है ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment