कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - एक महिला ने दुकानदार से 200 रुपये का समान खरीदा और 2000 का नोट दिया। दुकानदार के पास खुल्ला न होने से पड़ोसी से 2000 का खुल्ला लाकर 200 रुपये गल्लक में डाला और 1800 महिला को दे दिया। कुछ देर बाद पड़ोसी ने नोट को नकली बता कर असली 2000 रुपये दुकानदार से ले गया। अब बताईये दुकानदार को कितने रुपये का नुक्सान हुआ ?
जवाब - दुकानदार को कुल 2000 रुपये का नुकसान होगा।
एक को जितना फायदा होता हे उतना ही दूसरे को नुकसान होता है।
महिला को 1800 नगद और 200 का सामान, कुल 2000 का फायदा हुआ है। इसलिए इतना ही नुकसान दुकानदार को होगा।
महिला को 1800 नगद और 200 का सामान, कुल 2000 का फायदा हुआ है। इसलिए इतना ही नुकसान दुकानदार को होगा।
पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जो कभी छोटी और कभी बड़ी होती है और वो महीने में एक दिन नज़र भी नहीं आती है ?
जवाब - चाँद
पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम निगले तो जिन्दा रह पाएँ लेकिन अगर वो हमें निगले तो हम मर जाएँ ?
जवाब - पानी
पहेली - वह क्या है जो हर जगह मौजूद है और मुफ़्त में मिलती है फिर भी लोग उसे खरीदकर इस्तेमाल करते है ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment