कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जो दिन-रात चलती रहती है ?
जवाब - घड़ी
पहेली - चार मित्र थे जिनको नदी के उस पर जाना था। रात का समय था और उनके पास एक ही टॉर्च थी। टॉर्च के साथ बस दो लोग ही जा सकते थे। उनकी नदी पार करने की क्षमता क्रमशः 1 मिनट, 2 मिनट, 7 मिनट और 10 मिनट थी। तो बताओ चारो नदी पार करने में कम से कम कितना समय लागयेंगे ?
जवाब - 17 मिनट में चारो नदी पार कर जाएंगे।
पहेली - ऐसी कौन सी जगह है जहाँ अमीर हो या गरीब सबको कटोरी ले कर खड़ा होना पड़ता है ?
जवाब - गोल गप्पे या पानी पुरी के ठेले पर
पहेली - एक पानी पुरी बेचने वाला एक विद्यालय के सामने पानी पूरी बेचता है। 10 रुपये में सात पानी पुरी मिलता है। अगर उस विद्यालय में कुल ढाई सौ छात्र है। उनमे से डेढ़ सौ छात्र प्रतिदिन सात-सात पानी पुरी खाते है। तो रविवार को वह पानी पुरी वाला विद्यालय के छात्रों को पानी पुरी बेचकर कितने रुपये कमाएगा ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment