कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - 12वीं मंजिल पर चल रही इंटरव्यू में कहा गया कि आप खिड़की से कूद जाए अगर आप जिंदा बच गए तो आपको नौकरी पर रख लिया जाएगा।
कैंडिडेट बच भी गया और उसे नौकरी भी मिल गई। बताओ कैसे ?
जवाब - कैंडिडेट इस सवाल को समझ गया और उसने बड़ी चतुराई से खिड़की पर चढ़कर कमरे के अंदर ही छलांग लगाकर परीक्षा पास कर ली।
पहेली - वह कौन सा जीव है जो हर चीज का स्वाद अपने पैर से चखता है
जवाब - तितली
पहेली - रीना का परिचय कराते हुए मोनिका ने कहा, “वह मेरे पिता की इकलौती पुत्री की इकलौती पुत्री है।” मोनिका, रीना से किस प्रकार संबंधित है ?
जवाब - माता
पहेली - ऐसी कौन सी भाषा है जो खाने के काम आती है ?
जवाब - चीनी
पहेली - राहुल जून में दौडने का अभ्यास शुरू करता है। 1 जून को वह एक किलोमीटर दौड़ता है। 2 जून को 1.5 किलोमीटर, 3 जून को 2 किलोमीटर दौड़ता है। 31 जून को राहुल कितना किलोमीटर दौड़ेगा ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment