वह कौन सी चीज है जिसका नाम लो तो टूट जाती है ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जिसके पास आँख तो है लेकिन फिर भी नही देख सकती है ?
जवाब - सुई

पहेली - ऐसा कौन-सी चीज़ है जिसके पास मुँह नही है फिर भी खूब बोलता है ?
जवाब - रुपया

पहेली - यदि एक लकड़ी की लम्बाई 20 फीट है। उसे रोजाना 2 फीट काटा जाता है तो लकड़ी को काटने में कितने दिनों का समय लगेगा ?

जवाब - 9 दिन
यदि 20 फुट लकड़ी को रोज 2 फिट काटा जाए तो 9 दिन लगेंगे। 8 दिन में 16 फिट कट जाने के बाद 4 फिट लकड़ी बचेगी जिसे 9वें दिन काटने पर 2–2 फिट के टुकड़े प्राप्त होंगें और काटने को लकड़ी शेष नहीं बचेगी इस प्रकार 20 फिट लकड़ी रोज 2 फिट काटने पर 9 दिन में कटेगी।

पहेली - वह कौन सी चीज है जिसका नाम लो तो टूट जाती है ?
जवाब - मौन या ख़ामोशी वह चीज है जिसका नाम लेते ही वह टूट जाती है।

पहेली - अगर नौ चिड़िया नौ घोंसला नौ दिन में बनाती है तो एक चिड़िया एक घोंसला कितने दिन में बनाएगा ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments