वह क्या है जो आपके पास जितना ज्यादा होगा आपको उतना ही कम दिखाई देगा ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - सूर्य ने पृथ्वी पर अभी तक क्या नही देखा है ?
जवाब - अँधेरा

पहेली - एक ऐसे फल का नाम बताओ जिसका पहला अक्षर काट दे तो कीमती धातु का नाम अन्तिम काट दे तो एक पकवान का नाम तथा प्रथम और अन्तिम दोनो काट दे तो एक लड़की का नाम बन जाता है ?
जवाब - खीरा (KHEERA)

पहेली - यदि एक आदमी 100 अंगूर 5 दिन में खाता है और वह प्रत्येक दिन उसके पहले दिन से 6 अंगूर ज्यादा खाता है, तो उसने पहले दिन कितने अंगूर खाये होंगे ?
जवाब - उस आदमी ने पहले दिन 8 अंगूर खाए थे।

पहेली - केतन की और इशारा करते हुए नम्रता ने कहा, “वह मेरे पिता के इकलौते पुत्र का पुत्र है।”
केतन की माँ का नम्रता से क्या सम्बन्ध है ?
जवाब - भाभी-ननद

पहेली - वह क्या है जो आपके पास जितना ज्यादा होगा आपको उतना ही कम दिखाई देगा ?
जवाब - अंधेरा या दृष्टि-दोष जितना ज्यादा होगा उतना ही कम आपको दिखाई देगा।

पहेली - वह कौन-सी ऐसी चीज है जिसे चोर चुरा नहीं सकता और न ही कोई लूटेरा लूट सकता है ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments