कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - एक आदमी की 6 उँगलिया थी। सब लोग उसे अकबर बुलाते थे। बताओ क्यों ?
जवाब - क्योंकि अकबर उसका नाम था।
पहेली - आठ लोग एक दीवार को बनाने में दस घंटे लगाते है तो चार लोग उसी दीवार को बनाने में कितना समय लगाएंगे ?
जवाब - जीरो, दीवार बन चुकी है।
पहेली - ऐसी कौन सी चीज़ है जो पढ़ने और लिखने दोनों में काम आती है लेकिन वह पेन भी नहीं है और कागज भी नहीं है ?
जवाब - चश्मा
पहेली - एक जलते हुए घर के पास तीन लोग खड़े थे। एक आदमी ने उन तीनो को जबरदस्ती घर से दूर खदेड़ दिया फिर भी उस आदमी को जेल हो गयी। बताओ क्यों ?
जवाब - क्योंकि वो तीनो फायर ब्रिगेड के कर्मचारी थे।
पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जिसे जितना खींचो वह उतना ही छोटी होती जाती है ?
जवाब - सिगरेट
पहेली - एक चोर ने एक दुकान से 1000 रुपये चोरी किये फिर उसी दुकान से 700 रुपये का समान लिया और 1000 रुपये की नोट दी। दुकानदार ने उसे 300 रुपये वापस किये।
दुकानदार को कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment