ऐसी कौन सी चीज है जिसे खरीदते हैं खाने के लिए लेकिन खाते नहीं ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जिसके पास आँख तो है लेकिन फिर भी नही देख सकती है ?
जवाब - सुई

पहेली - एक ऐसा नाम बताइए जिसमे फल,फूल और मिठाई के नाम आते हो ?
जवाब - गुलाब जामुन

पहेली - तालाब की ओर जाते हुए शेर को 6 हाथी दिखे। हर हाथी की पीठ पर 2 बंदर थे हर बंदर के हाथ में एक तोता था। तो बताओ कुल कितने जानवर तालाब की ओर जा रहे थे ?
जवाब - केवल शेर ही तालाब की ओर जा रहा है।

पहेली - एक महिला की ओर इशारा करते हुए नमन ने कहा, “वह मेरी दादी के इकलौते बच्चे की पुत्री है।"
महिला का नमन से क्या सम्बन्ध है ?
जवाब - बहन

पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जो हमेशा बढ़ती रहती है ?
जवाब - उम्र

पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जिसे खरीदते हैं खाने के लिए लेकिन खाते नहीं ?
जवाब - प्लेट या थाली

पहेली - अगर सात मकड़ी सात दिन में सात जाल बुनती है। एक मकड़ी एक जाल कितने दिन में बनेगी ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments