ऐसा कौन सा दुकानदार है जो आपका माल भी लेता है और दाम भी लेता है ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - एक महिला ने दुकानदार से 200 ₹ का समान खरीदा और 2000 का नोट दिया। दुकानदार के पास खुल्ला न होने से पड़ोसी से 2000 का खुल्ला लाकर 200 रुपये गल्लक में डाला और 1800 महिला को दे दिया। कुछ देर बाद पड़ोसी ने नोट को नकली बता कर असली 2000 ₹ दुकानदार से ले गया। अब बताईये दुकानदार को कितने रुपये का नुक्सान हुआ।

जवाब - दुकानदार को कुल 2000 रुपये का नुकसान हुआ।
एक को जितना फायदा होता है उतना ही दूसरे को नुकसान होता है।
चूंकि महिला को 1800 नगद और 200 का सामान, कुल 2000 का फायदा हुआ है। इसलिए इतना ही नुकसान दुकानदार को होगा।

पहेली - ऐसा क्या है जिसे लोग हर जगह खाते है चाहे वो कोर्ट हो या कचहरी या थाना ?
जवाब - कसम

पहेली - वो क्या है जिसके पास पाँव नहीं है लेकिन वो कभी धीरे और कभी तेज़ हमेशा चलती ही रहती है ?
जवाब - हवा

पहेली - ऐसा कौन सा दुकानदार है जो आपका माल भी लेता है और दाम भी लेता है ?
जवाब - नाई, यह हमारा बाल काटके बाल रख लेता है और हमसे पैसे भी ले लेता है।

पहेली - एक पीपल के पेड़ के नीचे तीन लोग बैठे हैं- एक अंधा, एक लंगड़ा और एक गूँगा। अगर पेड़ से एक आम गिरता हैं तो सबसे पहले कौन उठाएगा ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments