वह कौन सी चीज है जो एक जगह से दूसरे जगह जाती है पर अपनी जगह से हिलती नही ?

दिमाग चकरा देने वाली बुद्धिमान पहेली minded paheli queestions in hindi with answers

कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।

पहेली - वह क्या है जिसे आप खाते ही लाल हो जाते है और पीते ही शांत हो जाते है ?
जवाब - गुस्सा

पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जो दिन-रात चलती रहती है ?
जवाब - घड़ी

पहेली - ऐसा कौन सा कोट है जिसे हम पहन नहीं सकते ?
जवाब - पठानकोट (एक शहर का नाम)

पहेली - गाय दूध देती है और मुर्गी अंडा देती है तो बताओ ऐसा कौन है जो दूध और अंडा दोनों देता है ?
जवाब - दुकानदार

पहेली - ऐसा कौन-सी चीज़ है जिसके पास मुँह नही है फिर भी खूब बोलता है ?
जवाब - रुपया

पहेली - वह कौन सी चीज है जो एक जगह से दूसरे जगह जाती है पर अपनी जगह से हिलती नही ?
जवाब - सड़क

पहेली - एक दर्जन केले का दाम 6 रुपये और 1 दर्जन सेव का दाम 9 रुपये हैं। अगर राम 2 दर्जन सेव और श्याम तीन दर्जन केले खरीदते हैं तो उन दोनों में से किसने ज्यादा रुपये खर्च किये ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments