कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - ऐसा कौन सा कागज़ है जो है तो आपका लेकिन अगर उसके ऊपर आप अपने हस्ताक्षर कर दें तो वह अमान्य हो जाता है ?
जवाब - मृत्यु प्रमाणपत्र
पहेली - विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या से पेप्सी लाने के लिए कहा। हार्दिक पेप्सी की एक बोतल लेकर आ गया लेकिन सीधा रोहित शर्मा के पास चला गया। बताओ क्यों ?
जवाब - क्योंकि रोहित शर्मा ओपनर है।
पहेली - उस पक्षी का नाम बताइए जिसका मतलब अंग्रेजी में ज्यादा होता है ?
जवाब - मोर (More = ज्यादा)
पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जो पुरुषों में बढ़ती है मगर महिलाओं में नही बढती है ?
जवाब - दाढ़ी या मूछ
पहेली - किस प्रकार के रूम में कोई दरवाजा नहीं होता ?
जवाब - मशरुम
पहेली - वह कौन सी चीज है जो जितनी ज्यादा बढ़ती है उतनी ही कम होती जाती है ?
जवाब - मनुष्य की उम्र जितनी बढ़ती है उतना ही साल उसके जीवन से कम होती जाती है।
पहेली - ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे आगे से भगवान ने बनाया है और पीछे से इंसान ने बनाया है ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment