कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जिसे आप बहुत मेहनत से बनाते हो और फिर उसे हवा में फेक देते हो ?
जवाब - पेपर का हवाई जहाज
पहेली - वो क्या है जिसके पास पाँव नहीं है लेकिन वो कभी धीरे और कभी तेज़ हमेशा चलती ही रहती है ?
जवाब - हवा
पहेली - एक व्यापारी मूँगफली से भरी बोरी नाव से लेकर जा रहा था। तेज धारा में नदी के बीच में बोरी खुल गई और सारा मूँगफली बहने लगा। व्यापारी बोला - एक मूँगफली को नहीं बहने दूँगा। उसने कौन-सा उपाय अपनाया ?
जवाब - उसने एक पकड़ लिया सब छोड़ दिया। इस तरह उसने एक मूंगफली बहने नही दिया।
पहेली - एक पुल की चौड़ाई सिर्फ इतनी है कि एक ट्रक आ सकता है या जा सकता है। दो ट्रक वाले आमने-सामने आ जातें है। वे पुल को कैसे क्रॉस करेंगे ?
जवाब - ट्रक नही आ सकता पर ट्रक वाले आ जा सकते है।
पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जिसे जो आदमी खरीदता है वो पहनता नही है और जो पहनता है वो खरीदता नही है ?
जवाब - कफ़न
पहेली - एक चोर ने एक दुकान से 1000 ₹ चोरी किये फिर उसी दुकान से 700 ₹ का समान लिया और 1000 ₹ की नोट दी।दुकानदार ने उसे 300 ₹ वापस किये।
दुकानदार को कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ ?

Comments
Post a Comment