कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - एक औरत 1935 में पैदा हुई और 1935 में ही उसकी मोत हो गई।
जब वो मरी उसकी उम्र 65 साल की थी। बताइये कैसे ?
जवाब - 1935 उस कमरे का नंबर है जहाँ उस औरत का जन्म हुआ था। या किसी जगह का नाम 1935 होगा।
पहेली - एक ऐसे फल का नाम बताओ जिसका पहला अक्षर काट दे तो कीमती धातु का नाम अन्तिम काट दे तो एक पकवान का नाम तथा प्रथम और अन्तिम दोनो काट दे तो एक लड़की का नाम बन जाता है ?
जवाब - खीरा (KHEERA)
पहेली - अकबर के समय आगरा में भयंकर बाढ़ आई। पूरा आगरा डूब गया लेकिन ताजमहल बच गया, कैसे ?
जवाब - ताज महल अकबर के समय नही बना था। यह शाहजहां के समय बना था।
पहेली - एक हाथी तालाब में गिर गया अब वह कैसे निकलेगा ?
जवाब - गीला होकर
पहेली - वह कौन सी चीज़ है जो ऊपर भी जाती है और नीचे भी जाती है फिर भी एक समान ही रहती है ?
जवाब - सीढ़ी
पहेली - एक पीपल के पेड़ के नीचे तीन लोग बैठे हैं- एक अंधा, एक लंगड़ा और एक गूँगा। अगर पेड़ से एक आम गिरता हैं तो सबसे पहले कौन उठाएगा ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment