कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जो किसी को देने के बाद भी आप अपने पास रख लेते है ?
जवाब - वचन
पहेली - ऐसी कौन-सी चीज़ है जिसके पंख नहीं होते है लेकिन फिर भी वह उड़ती है ?
जवाब - पतंग
पहेली - वो क्या है जिसके कच्चा होने पर हम उसकी सब्जी बनाते है और पक जाने पर फल की तरह खाते है ?
जवाब - कटहल
पहेली - ऐसा क्या है जो किसी और को पता हो या ना हो लेकिन आपको पता होता है ?
जवाब - आपका पता (Address)
पहेली - वो कौन है जो अपने घर से रात मे ही बाहर निकलते है ?
जवाब - तारे
जवाब - अनानास
पहेली - एक पीपल के पेड़ के नीचे तीन लोग बैठे हैं- एक अंधा, एक लंगड़ा और एक गूँगा। अगर पेड़ से एक आम गिरता हैं तो सबसे पहले कौन उठाएगा ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment