कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - उस चीज़ का नाम बताएँ जो आपको देने से पहले आपसे ली जाती है ?
जवाब - फोटोग्राफर द्वारा आपकी फोटो
पहेली - ऐसी कौन-सी जगह है जहाँ बहुत सारे लोग होते है लेकिन फिर भी लोग अपने आप को अकेला महसूस करते है ?
जवाब - एग्जाम हॉल
पहेली - तीन अक्षर का मेरा नाम पहला कटे तो हाथी बन जाए, अंतिम कटे तो कौआ बन जाए, बीच का अक्षर कटे तो काम बन जाए ?
जवाब - कागज़
गज - हाथी
काग - कौवा
काज - काम
पहेली - ऐसा क्या है जो गर्मी में जम जाता है और सर्दी में पिघल जाता है ?
जवाब - बहती नाक
जवाब - हवा
पहेली - ऐसी कौन सी चीज है जो है तो तुम्हारी पर उसे दूसरे लोग इस्तेमाल करते हैं ?
जवाब - तुम्हारा नाम
पहेली - रवि अपने विद्यालय में दौड़ने का अभ्यास करता है। सोमवार को वह 11 किलोमीटर, मंगलवार को 13 किलोमीटर, बुधवार को 15 किलोमीटर,.... इसी तरह दौड़ता है। रविवार को वह कितने किलोमीटर दौड़ेगा ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।

Comments
Post a Comment