भारत के कौन-से प्रधानमंत्री 17 भाषा जानते थे ?

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आए हैं जो कई परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंक, रेलवे, UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, राज्य PCS व राज्य SSC आदि मे पूछे जा चुके हैं।

प्रश्न: संपत्ति के अधिकार को किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान खत्म किया गया था ?
उत्तर: मोरारजी देसाई, 44वें संविधान संशोधन द्वारा

प्रश्न: अमृतसर शहर की स्थापना किसने की ?
उत्तर: गुरु रामदास

प्रश्न: प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?
उत्तर: राकेश शर्मा

प्रश्न: भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई ?
उत्तर: कोलकाता

प्रश्न: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का पिता किसे कहा गया है ?
उत्तर: डॉ. विक्रम ए. साराभाई

प्रश्न: किस मुगल शासक ने अंग्रेजो को भारत में व्यापार करने की अनुमति दी थी ?
उत्तर: जहाँगीर

प्रश्न: राज्यसभा का अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर: उपराष्ट्रपति

प्रश्न: भारत में ब्रिटिश शासन की शुरूआत किस लड़ाई द्वारा हुई ?
जवाब: प्लासी की लड़ाई

प्रश्न: भारत में पहला आम चुनाव कब हुआ ?
उत्तर: 1952

प्रश्न: भारत के कौन-से प्रधानमंत्री 17 भाषा जानते थे ?
उत्तर: पी वी नरसिम्हा राव

प्रश्न: मात्र 13 दिन के लिए भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले नेता कौन थे ?
उत्तर: इस सवाल का सही जवाब कमेंट कर बताएं। 

Comments