भारत के कौन-से प्रधानमंत्री एक भी दिन संसद नही गए ?

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आए हैं जो कई परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंक, रेलवे, UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, राज्य PCS, राज्य SSC व जॉब इंटरव्यू आदि मे पूछे जा चुके हैं।

सवाल: संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ था ?
जवाब: 1951 में

सवाल: भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं ?
जवाब: 12

सवाल: संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष कौन था ?
जवाब: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

सवाल: संविधान सभा का अस्थाई अध्यक्ष कौन था ?
जवाब: डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

सवाल: संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया ?
जवाब: हैदराबाद

सवाल: भारत में किस राज्य के लोंगों को दोहरी नागरिकता प्राप्त थी ?
जवाब: जम्मू-कश्मीर

सवाल: भारत के कौन-से प्रधानमंत्री एक भी दिन संसद नही गए ?
जवाब: चौधरी चरण सिंह

Comments