लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आए हैं जो कई परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंक, रेलवे, UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, राज्य PCS व राज्य SSC आदि मे पूछे जा चुके हैं।
प्रश्न: मात्र 13 दिन के लिए भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले नेता कौन थे ?
उत्तर: अटल बिहारी वाजपेयी
प्रश्न: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रथम गवर्नर कौन थे ?
उत्तर: सर ओसबोर्न स्मिथ
प्रश्न: भारत के पहले खाद्य एवं कृषि मंत्री कौन थे ?
उत्तर: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न: कौन-सा पड़ोसी देश भारत की आजादी के एक साल बाद आजाद हुआ था ?
उत्तर: श्रीलंका, यह 1948 मे आजाद हुआ था।
प्रश्न: भारत ने पहली बार किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान परमाणु परीक्षण किया था ?
उत्तर: इंदिरा गांधी
प्रश्न: भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
प्रश्न: उपराष्ट्रपति अपना इस्तीफा किसे सौंपता हैं ?
उत्तर: राष्ट्रपति को
प्रश्न: किस देश मे एक व्यक्ति मात्र 26 मिनट के लिए राष्ट्रपति बना था ?
उत्तर: पेड्रो लैसक्यूरेन, मैक्सिको (19 फरवरी,1913), दुनिया मे सबसे कम अवधि के लिए राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड पेड्रो लैसक्यूरेन के नाम दर्ज हैं।

Comments
Post a Comment