प्रधानमंत्री भारत का सबसे शक्तिशाली पद हैं। प्रधानमंत्री देश के मंत्रिमंडल का प्रमुख होता हैं। देश के विकास व समुचित रूप से संचालन करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती हैं। भारत की आजादी से लेकर अबतक कुल 15(1 कार्यकारी प्रधानमंत्री) प्रधानमंत्री हुए। क्या आपको मालूम हैं कि तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाला नेता कौन हैं? आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वो तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले भारत के एकमात्र प्रधानमंत्री हैं। अटल बिहारी वाजपेयी भारत के 10वें प्रधानमंत्री थे जिनका पहला कार्यकाल 1996 मे मात्र 13 दिन था व फिर 1998-2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
अटल बिहारी वाजपेयी को पहली बार 16 मई 1996 को तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनकी सरकार मात्र 13 दिनों में बहुमत के अभाव मे गिर गई।
19 मार्च 1998 को उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार वे 13 महीनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे।
13 अक्टूबर 1999 को उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार उन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। वे 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-काँग्रेसी प्रधानमंत्री थे।
अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे। वह लोकसभा (लोगों का सदन) में सात बार और राज्य सभा (राज्यों की सभा) में दो बार चुने गए जो अपने आप में ही एक कीर्तिमान हैं। उनकी गिनती भारत के महान नेता व सबसे ज्यादा सफल प्रधानमंत्रियों में की जाती हैं।

Comments
Post a Comment