सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आए हैं जो कई परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंक, रेलवे, UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, राज्य PCS, राज्य SSC व जॉब इंटरव्यू आदि मे पूछे जा चुके हैं।
प्रश्न - भारत के किस क्षेत्र में चाय और काॅफी दोनों साथ-साथ उगाए जाते हैं ?
उत्तर - दक्षिण भारत में
प्रश्न - किस मिट्टी का रंग लौह ऑक्साइड की उपस्थिति का परिणाम है ?
उत्तर - लैटराइट मिट्टी का
प्रश्न - भारत में स्थित दो ज्वालामुखी द्वीप कौन-सा है ?
उत्तर - नारकोंडम तथा बैरन द्वीप
प्रश्न - भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उर्वरक कारखाना कहाँ स्थापित किया गया था ?
उत्तर - सिंदरी में
प्रश्न - 38वीं अक्षांश रेखा किन दो देशों के बीच सीमा रेखा मानी जाती है ?
उत्तर - उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच
प्रश्न - भारत के किस स्थान से दो महत्वपूर्ण नदियाँ निकलती हैं जिनमें एक अरब सागर की तरफ तथा दूसरी बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती है ?
उत्तर - अमरकंटक से
प्रश्न - काली मिट्टी कहाँ पायी जाती हैं ?
उत्तर - भारत में काली मिट्टी मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में पाई जाती है। काली मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार महाराष्ट्र राज्य में है।
प्रश्न - काली मिट्टी में कौन सी फसल उगाई जाती है ?
उत्तर - कपास
Comments
Post a Comment