लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आए हैं जो कई परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंक, रेलवे, UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, राज्य PCS व राज्य SSC आदि मे पूछे जा चुके हैं।
प्रश्न: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, किस देश ने अब तक का सबसे छोटा नोट जारी किया है ?
उत्तर: रोमानिया, रोमानिया के वित्त मंत्रालय ने 1.08 इंच × 1.49 इंच के नोट जारी किया था।
प्रश्न: किसे 'जुड़वाँ खनिज' कहा जाता है ?
उत्तर: सीसा एवं जस्ता
प्रश्न: भारत में डाक टिकट किसने आरंभ किए ?
उत्तर: लॉर्ड डलहौजी
प्रश्न: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई ?
उत्तर: 1955
प्रश्न: किस मूल्य के नोट वित्त मंत्रालय जारी करता हैं ?
उत्तर: 1 रुपये
प्रश्न: स्वतंत्रता से पूर्व कौन-सा भारतीय क्षेत्र "काला पानी" के नाम से जाना जाता था ?
उत्तर: अंडमान निकोबार द्वीप समूह
प्रश्न:ताज होटल किस कंपनी का हैं ?
उत्तर: टाटा ग्रुप
प्रश्न: गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है ?
उत्तर: मेघना
प्रश्न: नीली क्रांति किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर: मछली पालन
प्रश्न: पाकिस्तान के किस प्रधानमंत्री के पिता को फाँसी की सजा दी गई थी ?
उत्तर: बेनजीर भुट्टो, इनके पिता ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो को 1979 में फाँसी दी गई थी।

Comments
Post a Comment