वो कौन सी चीज है जो बनाने वाला बेच देता है खरीदने वाला यूज़ नही करता और जो यूज़ करता है उसे कभी पता नही चलता ?
कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हमारे दिमाग को चकरा देती हैं। अक्सर इन सवालों का जवाब कठिन नही होता हैं। लेकिन उत्तर नही मालूम होने पर यह काफी मुश्किल लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही पहेलियों यानी सवालों को उनके सही जवाब के साथ लेकर आए हैं।
पहेली - वह क्या चीज़ है जिसका यदि दाम दुगुना कर दिया जाता है तो भी आप उसे खरीदते है और जिसका दाम यदि आधा भी किया जाता है तो आप नहीं खरीदते ?
जवाब - दवाई
पहेली - ऐसा कौन सा सवाल है जिसे आप पूरे दिन पूछ सकते हो और जिसका जवाब हर बार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सवाल एक ही होगा ?
जवाब - समय कितना हुआ है ?
पहेली - ऐसी कौन सी चीज़ है जिसको बहुत ख़राब माना जाता है फिर भी लोग उसको पीने की सलाह देते हैं ?
जवाब - गुस्सा
पहेली - तीतर के दो आगे तीतर, तीतर के दो पीछे तीतर।
बताइए कुल मिलाकर कितने तीतर ?
जवाब - तीन तीतर
पहेली - वो कौन सी चीज है जो बनाने वाला बेच देता है खरीदने वाला यूज़ नही करता और जो यूज़ करता है उसे कभी पता नही चलता ?
जवाब - कफ़न और ताबूत
पहेली - एक स्कूल बस एक दिन में 80 किलोमीटर का सफर तय करती है। प्रतिदिन वह 80 किलोमीटर चलती है। अगर 11 किलोमीटर चलने पर बस द्वारा 1 लीटर तेल का खपत होता है और 1 लीटर तेल का मूल्य 80 रूपया है। तो रविवार को बस द्वारा खपत तेल की कीमत कितनी होगी ?
जवाब - यह सवाल आपके लिए है। इस सवाल का सही जवाब नीचे कमेंट कर बताएं।
यह भी जानिए
ऐसी कौन सी चीज है जिसे जो आदमी खरीदता है वो पहनता नही है और जो पहनता है वो खरीदता नही है ?

Comments
Post a Comment